प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 2015 के लिये भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह के नाम की सिफारिश की गयी है। हॉकी इंडिया ने छह महिलाओं सहित 11 खिलाडि़यों के नाम अर्जुन पुरस्कार के लिये भेजे हैं। सरदार सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम ने पिछले 12 महीनों में कई सफलताएं हासिल की।
सरदार को 2012 में अर्जुन पुरस्कार मिला था। हॉकी इंडिया ने जिन खिलाडि़यों के नाम की सिफारिश अर्जुन पुरस्कार के लिये की है उनमें पुरूष वर्ग में दानिश मुज्तबा, धर्मवीर सिंह, वी आर रघुनाथ, पी आर श्रीजेश और एस वी सुनील जबकि महिला वर्ग में असुंता लाकड़ा, दीपिका, रानी, रितु रानी, सुशीला चानू और वंदना कटारिया शामिल हैं।
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 2015 के लिये सरदार सिंह के नाम की सिफारिश
Filed in: Year 2015, खेल जगत, प्रसिद्ध व्यक्ति, भारत, मई 2015, सम-सामयिकी, समाचार, सामान्य ज्ञान, सामान्य ज्ञान लेख