राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2018 Winners: नई दिल्ली के शास्त्री भवन में 13 अप्रैल को 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार घोषित किए गए थे. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के लिए तीन निर्णायक मंडलों (फ़ीचर, गैर-फ़ीचर और लेखन) के अध्यक्षों ने विभिन्न श्रेणियों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की है। भारत सरकार की तरफ से दिए जाने वाले इन पुरस्कारों में राजकुमार राव की फिल्म न्यूटन को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है वहीं बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए दिवगंत अदाकारा श्रीदेवी के नाम का ऐलान हुआ है। इस वर्ष जूरी की अध्यक्षता निर्देशक शेखर कपूर द्वारा की गई। मई 2018 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिए जाएंगे।
65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की सम्पूर्ण सूची है:
1. सर्वश्रेष्ठ मानव-विज्ञान संबंधी फिल्म- नेम प्लेस एनिमल थिंग, स्लेव जेनेसिस
2. सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ आलोचक- गिरधर झा (स्वर्ण कमल)
3. स्पेशल मेंशन- म्होरक्या (मराठी), हेल्लो अरसी (उड़िया), टेक ऑफ़ (मलयालम), न्यूटन (हिंदी )
4. सर्वश्रेष्ठ लद्दाखी फिल्म- वाल्किंग विद द विंड
5. सर्वश्रेष्ठ जसारी फिल्म- सिंजर
6. सर्वश्रेष्ठ तुलु फिल्म- पद्दायी
7. सर्वश्रेष्ठ ओडिया फिल्म- हेल्लो आरसी
8. सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म- हेब्बेट रामाक्का
9. सर्वश्रेष्ठ हिंदी फ़िल्म- न्यूटन
10. सर्वश्रेष्ठ बंगाली फ़िल्म- मयूराक्षी
11. मराठी फिल्म- कच्चा लिम्बू
12. सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म- थोंदिमुथालुम द्रिक्सक्षियुम
13. सर्वश्रेष्ठ तेलुगू फिल्म- गाज़ी
14. असमिया फिल्म- इशू
15. सर्वश्रेष्ठ तामिल फिल्म- टू लेट
16. सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म- ढह (Dhh)
17. सर्वश्रेष्ठ कार्य निर्देश- अब्बास अली मोघु फॉर बाहुबली 2
18. कोरियोग्राफ़ी- ‘गोरी तु लट्ठ मार ‘ के लिए गणेश आचार्य, टॉयलेट – एक प्रेमकथा
19. सर्वश्रेष्ठ स्पेशल इफ़ेक्ट्स- बाहुबली 2
20. सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक- काटरू वेलियिदै
21. सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर- मॉम
22. स्पेशल जूरी पुरस्कार- नगरकीर्तन
23. सर्वश्रेष्ठ लिरिक्रस- मुथुरत्न गीत के लिए जेएम प्राहलाद
24. सर्वश्रेष्ठ मेक अप आर्टिस्ट- राम राजजक (नगरकीर्तन)
25. सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाईन- संतोष रमन (मलयालम फिल्म टेक ऑफ)
26. सर्वश्रेष्ठ पटकथा (मूल)- संजीव पाझोर(थोंदिमुथालुम द्रिक्सक्षियुम )
27. पटकथा लेखक (Adapted)- जयराज (भयानकम)
28. सर्वश्रेष्ठ संवाद- सम्बिट मोहंती (हैलो अर्सी)
29. सर्वश्रेष्ठ सिनेकला- भयानकम
30. सर्वश्रेष्ठ कैमरामैन- निखिल एस प्रवीण
31. सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक- कातारु वेलिइदई के लिए शाषा तिरुपति