फिजियोलॉजी या मेडिसिन में खोज के लिए विलियम जी केलिन जूनियर, सर पीटर जे रैटक्लिफ और ग्रेग एल सेमेंजा को संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. इनको कोशिकाएं के ऑक्सीजन ग्रहण पर किए गए खोज के लिए यह पुरस्कार मिलेगा। इनको कोशिकाओं के ऑक्सीजन ग्रहण पर किए गए खोज के लिए यह पुरस्कार मिलेगा।
इन तीनों ही विजेताओं को शरीर की कोशिकाओं में जीवन और ऑक्सिजन को ग्रहण करने की क्षमता में किए महत्वपूर्ण खोज के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है। ज्यूरी ने कहा, ‘उन्होंने (तीनों विजेता) हमारी इस समझ के लिए आधार तैयार किया कि किस तरह ऑक्सिजन के स्तर कोशिकीय चयापचय और शारीरिक कार्यप्रणाली को प्रभावित करते हैं।’ उसने कहा, ‘इस खोज ने अनीमिया, कैंसर और अन्य कई रोगों से लड़ने के लिए नई रणनीतियों का मार्ग प्रशस्त किया है।’14 अक्टूबर तक साहित्य, शांति, अर्थव्यवस्था क्षेत्र के विजेताओं का ऐलान किया जाएगा।