ओम प्रकाश रावत 23 जनवरी 2018 को देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त बने हैं, उन्होंने एके ज्योति का स्थान लिया है। इसके अलावा अशोक लवासा को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में रावत का कार्यकाल 11 महीने का होगा। रावत इस साल दिसम्बर तक अपने पद पर रहेंगे। रावत की देखरेख में इस साल होने वाले राजस्थान, कर्नाटक और मध्यप्रदेश के चुनाव भी शामिल हैं।
ओम प्रकाश रावत 1977 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी रहे हैं। 14 अगस्त 2015 को उन्हें चुनाव आयुक्त बनाया गया है। इससे पहले रावत मिनिस्ट्री ऑफ हैवी इंडस्ट्रीज एंड पब्लिक इंटरप्राइजेज में सचिव पद पर तैनात थे। 2 दिसंबर 1953 में उनका जन्म हुआ था। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से उन्होंने M.sc की है। अपने लंबे सेवाकाल में रावत राज्य के साथ-साथ केंद्र में भी महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे हैं।
ओम प्रकाश रावत देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त बने
Filed in: Year 2018, जनवरी 2018, प्रसिद्ध व्यक्ति, भारत, सम-सामयिकी, समाचार, सामान्य ज्ञान, सामान्य ज्ञान लेख