बीजेपी नेता वेंकैया नायडू 5 अगस्त को नए उपराष्ट्रपति चुने गए हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए हुए मतदान में उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवर गोपालकृष्ण गांधी को 272 वोटों से हराया। वेंकैया नायडू को 516 वोट मिले जबकि गोपालकृष्ण गांधी को 244 मत मिले। उपराष्ट्रपति बनने वाले नायडू आरएसएस की पृष्ठभूमि के दूसरे नेता हैं। इससे पहले बीजेपी के नेता भैरों सिंह शेखावत (1923-2010) इस पद के लिए 2002 में चुने गए थे। वह देश के 11वें उपराष्ट्रपति चुने गए।
वेंकैया नायडू का जन्म 1 जुलाई, 1949 को आंध्रप्रदेश के नेल्लोर जिले में हुआ। नेल्लोर से स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद वहीं से राजनीति में स्नातक किया। विशाखापट्टनम के लॉ कॉलेज से अंतरराष्ट्रीय कानून में डिग्री ली।14 अप्रैल, 1971 को उषा से शादी की, उनके एक बेटा और एक बेटी है। 2002 में वे पहली बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, वे दिसंबर 2002 तक अध्यक्ष रहे। इसके बाद 2004 में वह दोबारा अध्यक्ष बने। साल 2004 में नायडू राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, लेकिन एनडीए की हार के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। 2014 में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद उन्हें शहरी विकास मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया।
वेंकैया नायडू चुने गए देश के नए उपराष्ट्रपति
Filed in: Year 2017, अगस्त 2017, प्रसिद्ध व्यक्ति, फ़ोटो से जाने, भारत, सम-सामयिकी, समाचार, सामान्य ज्ञान, सामान्य ज्ञान लेख